logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ममता बनर्जी की राजनीतिक यात्रा और तृणमूल कांग्रेस की स्थापना

कोलकाता : ममता बनर्जी ने 1970 के दशक में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक करियर की शुरुआत की। पिता के निधन के बाद संघर्ष करते हुए उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा और 1984 में 30 वर्ष की आयु में जादवपुर लोकसभा सीट से वामपंथी नेता सोमनाथ चटर्जी को हराया।

1998 में कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' (TMC) की स्थापना की। 2006-2007 में सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलन के दौरान किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल की। 2011 में तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर 34 साल पुराने वामपंथी शासन को समाप्त किया और 20 मई 2011 को ममता बनर्जी पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।

1
0 views

Comment