शाहबाद सिरौली रोड पर दो बाइकों की सीधी टक्कर, दंपति समेत तीन लोग घायल 15 मिनट पहले भी हुआ था हादसा।
बरेली जिले के सिरौली क्षेत्र में शाहबाद सिरौली रोड पर सहारा हॉस्पिटल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सिरौली के मोहल्ला गढी निवासी किशन पाल अपनी पत्नी के साथ सिरौली से चौराहे की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में किशन पाल के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी के सिर पैर में चोट लगने से वह भी गंभीर रुप से घायल हो गईं।
दूसरी बाइक पर सवार शेखुपुरा निवासी लेखराज पुत्र रामप्रसाद, जो सिरौली से अपने गांव जा रहे थे, इस टक्कर में उनके सिर में चोट आई है।
घटना की सूचना मिलते ही सिरौली पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अर्जीत कुमार, हेड कांस्टेबल देशराज का कांस्टेबल निशांत चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलो को ब्लॉक रामनगर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कराया ,
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हादसे से करीब 10-15 मिनट पहले भी इसी स्थान पर एक बाइक सवार आवारा सांड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे भी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।