महराजगंज: दो मासूमों की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत
महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र के चेहरी टोला महलगंज में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।
मंगलवार शाम ईंट भट्ठे के पास मिट्टी के टीले पर खेल रहे दो सगे मासूम भाई अचानक लापता हो गए। परिजनों ने देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।
खोज के दौरान दोनों बच्चे बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूबे मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पिता डब्लू साहनी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अपील:
ऐसे खुले गड्ढों और खतरनाक जगहों को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।