logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटनी: लगभग 3 वर्षों की प्यास बुझी, पंच बिंजन श्रीवास के प्रयासों से रीठी हनुमान ताल वार्ड कमांक 6में लगा नया हैंडपंप

कटनी: लगभग 3 वर्षों की प्यास बुझी, पंच बिंजन श्रीवास के प्रयासों से हनुमान ताल वार्ड में लगा नया हैंडपंप
कटनी जिले के रीठी क्षेत्र अंतर्गत हनुमान ताल मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 6 में वर्षों से चल रहा पेयजल संकट अब समाप्त होता नजर आ रहा है। करीब 3 साल पहले नलकूप खनन के बाद बोरवेल को यूं ही छोड़ दिया गया था, जबकि उसमें पर्याप्त पानी उपलब्ध था। विभागीय लापरवाही के चलते क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी में भारी जलसंकट का सामना करना पड़ रहा था।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए वार्ड क्रमांक 6 के पंच बिंजन श्रीवास ने लगातार प्रयास किए। उन्होंने पीएचई विभाग से संपर्क कर इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया और समाधान के लिए दबाव बनाया।
उनकी मेहनत आखिरकार सफल हुई और बोरवेल स्थल पर नया हैंडपंप स्थापित कर दिया गया। अब इस हैंडपंप से स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।
इस सराहनीय पहल के लिए क्षेत्रवासियों ने पंच बिंजन श्रीवास का आभार व्यक्त किया और उनकी सक्रियता की प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि इस प्रयास ने न केवल उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया है, बल्कि प्रशासन का ध्यान भी क्षेत्र की अन्य समस्याओं की ओर आकर्षित किया है।
यह पहल जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

29
1847 views

Comment