20 दिन बाद मिला परिवार का लाडला!
हजारीबाग: हजारीबाग से लापता हुआ स्विट्जरलैंड मूल का Saint Bernard आखिरकार 20 दिनों बाद 55 KM दूर Koderma में सुरक्षित मिला।
सोशल मीडिया की मदद से मालिक तक पहुंची खबर और जैसे ही पालतू कुत्ते ने अपने मालिक को देखा, दौड़कर लिपट गया। वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
इंसान और पालतू कुत्ते के बीच प्यार, भरोसे और अपनापन की यह कहानी दिल छू लेने वाली है।