logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजमनगंज:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

*बृजमनगंज, महराजगंज:* थाना क्षेत्र बृजमनगंज के घोड़नामपुर चौराहे पर बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कुल तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा महुलानी टोला ओली नगर निवासी 57 वर्षीय रंगीलाल प्रजापति बृजमनगंज से अपने घर जा रहे थे। घोड़नामपुर चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने मुड़ते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में रंगीलाल प्रजापति को गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार बर्डपुर का निवासी बताया जा रहा है स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और तीनों घायलों को सीएचसी बृजमनगंज भिजवाया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रंगीलाल प्रजापति की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

71
1987 views

Comment