3 बजे | टॉप अपडेट्स
लखनऊ: सियासी बयानबाज़ी तेज। ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गर्मी में बाहर नहीं निकलते और अब बंगाल जाकर एसी में बैठकर राजनीति करेंगे।
लखनऊ: बंगाल के घटनाक्रम के बाद यूपी में भी सियासी हलचल बढ़ी। समाजवादी पार्टी दफ्तर पर अखिलेश यादव के नए पोस्टर लगाए गए, PDA के चेहरे के रूप में पेश किया गया। आज उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित है।
लखनऊ: 7 मई से जनगणना शुरू होने जा रही है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से कई स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
लखनऊ: ODOC योजना में बदलाव करते हुए अब लखनऊ के लिए शाकाहारी उत्पादों को प्राथमिकता दी गई है। पारंपरिक व्यंजनों की जगह रेवड़ी और आम जैसे उत्पाद शामिल किए गए हैं।
लखनऊ: संदिग्ध आतंकी मामले में ATS की कार्रवाई जारी। तुषार चौहान और समीर खान से पूछताछ के बाद हथियार सप्लाई नेटवर्क के सुराग मिले हैं।
बस्ती: बारात से लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर आग की चपेट में आ गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।
सोनभद्र: निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा। इलाज में लापरवाही का आरोप, स्टाफ मौके से गायब बताया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा: हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, मुख्य आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार, हथियार बरामद।
दिल्ली: CBI निदेशक चयन की प्रक्रिया शुरू। 12 मई को अहम बैठक होगी, जिसमें शीर्ष स्तर के अधिकारी शामिल होंगे।
हापुड़: दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।
प्रतापगढ़: सड़क विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने कुएं में कूदकर जान दे दी।
अमेठी: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा