जालौन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
जालौन। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि आमजन को न्याय दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा।