logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंगरार में गीली लकड़ी से भरा ट्रक जप्त

गंगरार : उपवन संरक्षक महोदय राहुल झांझडिया के निर्देशन में क्षैत्रिय वन अधिकारी कपासन सुरेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में दिनांक 05/05/2026 को रात्रि गश्त के दौरान लगभग 8 बजे गंगरार टोल प्लाजा के पास 12 टायर ट्रक अशोक लिलेड को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में नीम की गीली लकड़ी भरी हुई मिली।

चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह नीम की गीली लकड़ी निम्बाहेडा क्षेत्र से काटकर दौसा ले जाई जा रही थी। इसके साथ ही परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर ट्रक को राजस्थान वन अधिनियम 1953 के अंतर्गत राजतहविल में लेकर आगे की अग्रिम अनुसंधान प्रक्रिया जारी है।

8
398 views

Comment