logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कालका: राजकीय महाविद्यालय में एमकॉम-बीकॉम छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह

पंचकूला/कालका: राजकीय महाविद्यालय कालका में प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा के नेतृत्व में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा एमकॉम और बीकॉम के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और डिजिटल युग की तकनीकों को अपनाने का महत्व बताया और जीवन में संस्कारों को बनाए रखने पर जोर दिया।

वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र अटवाल ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। एमकॉम द्वितीय वर्ष के अभिषेक और आकांक्षा को क्रमशः मिस्टर और मिस फेयरवेल चुना गया, जबकि आयुषी को बेस्ट पर्सनैलिटी से सम्मानित किया गया। बीकॉम में तेजस और महक को भी मिस्टर तथा मिस फेयरवेल चुना गया। यह समारोह खुशी और भावुकता के संगम के साथ अविस्मरणीय रहा।

0
0 views

Comment