भारत से ईरान और लंदन तक इंडियामैन बस सेवा का इतिहास
भारत: 1950 से 1970 के दशक के बीच भारत से ईरान और लंदन तक नियमित बस सेवा चलती थी, जिसे इंडियामैन के नाम से जाना जाता था। यह बस कोलकाता से शुरू होकर दिल्ली, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान की राजधानी तेहरान, तुर्की, बुल्गारिया, यूगोस्लाविया, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, बेल्जियम होते हुए लंदन तक जाती थी। करीब 32 हजार किलोमीटर लंबा यह सफर लगभग 50 दिन में पूरा होता था और बस में यात्रियों के लिए सोने की सुविधा, आरामदायक बर्थ और छोटी रसोई जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं।
इस सेवा के दौरान भारत और ईरान के बीच मजबूत व्यापारिक संबंध भी स्थापित हुए थे। 1974 के समझौते के तहत ईरान भारत को बड़ी मात्रा में कच्चा तेल उधारी पर देने लगा, जबकि भारत ईरान को सीमेंट, इस्पात उत्पाद, रेलवे डिब्बे, भारी मशीनें और मछली पकड़ने वाली नौकाएं निर्यात करता था। हालांकि, 1979 की ईरानी क्रांति और भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण यह ऐतिहासिक सड़क मार्ग बंद हो गया और आज केवल हवाई मार्ग से ही भारत-ईरान यात्रा संभव है।