logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नलहर मेवात मेड़िकल कॉलेज में गंभीर अव्यवस्थाएं जारी

नलहर मेवात: शहीद हसन खां गवर्मेन्ट मेड़िकल कॉलेज एवं अस्पताल में गंभीर अव्यवस्थाएं पाई गई हैं। यहां 3 एक्स-रे मशीनों में से केवल 1 चालू है, अल्ट्रासाउंड मशीन पूरी तरह बंद है, जबकि 90 डॉक्टरों की कुल 15-20 ड्यूटी पर उपलब्धता है। दवाइयों का केवल 15% अस्पताल में उपलब्ध है, बाकी मरीज बाहर से लाते हैं। खून परीक्षण का भी मात्र 15% अस्पताल में हो पाता है, शेष बाहर कराना पड़ता है। पीने के पानी की व्यवस्था अस्पताल में अपर्याप्त है और डस्टबीनों की कमी है।

वार्डों में कूलर और एसी नहीं हैं, पंखे कम चल रहे हैं और लैब में एसी न होने से मशीनें जल्दी गर्म हो जाती हैं जिससे रिपोर्ट आने में देरी होती है। तापमान लगभग 32 डिग्री तक पहुंच जाता है जबकि आदर्श तापमान 22 डिग्री होना चाहिए। हरियाणा सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र सुधार की मांग की गई है ताकि मरीजों को होने वाली असुविधाओं को दूर किया जा सके। मेड़िकल कॉलेज में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के मरीज इलाज के लिए आते हैं और सभी 36 बिरादरी के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

0
99 views

Comment