logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेवात रोजका मेव उद्योगिक क्षेत्र से नहर में जहरीला पानी छोड़ा जा रहा है

मेवात: ओद्योगिक क्षेत्र रोजका मेव नूह मेवात में कम्पनियां नहर की पटरी तोड़कर जहरीला केमिकल युक्त पानी नहर में डाल रही हैं, जिससे जमीन की उपजाऊ क्षमता प्रभावित हो रही है। मेवात के किसान इस दूषित पानी से अपनी फसलों की सिंचाई करने पर मजबूर हैं, जबकि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है।

किसानों का कहना है कि जहरीले पानी से फसलें प्रभावित हो रही हैं और कई बार फसल जल कर सूख जाती है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसके अलावा, इस पानी को पीने से पशु पक्षी और दुधारू पशु भी प्रभावित हो रहे हैं। कई बार केमिकल युक्त पानी अधिक मात्रा में आने पर पशु मर भी जाते हैं, जिससे किसानों और पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। सरकार और जिला प्रशासन से इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।

0
77 views

Comment