logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिलासगढ़ में पहुंचा जागरूकता रथ, योजनाएं बताईं

बजरंगगढ़ | क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलासगढ़ में मंगलवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ पहुंचा। रथ का उद्देश्य ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देना थो। मौके पर ही समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया बताई गई। ग्राम पंचायत पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि गौरी शंकर अहेड़ी और ग्रामीणों ने जागरूकता रथ का स्वागत किया।रथ के साथ पहुंची पंचायत समिति की टीम में शामिल अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद किया। सहायक विकास अधिकारी गजनलाल वर्मा और धनराज सुमन ने विकास योजनाओं की जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक प्रभु दयाल नागर ने किसानों को खेती से जुड़ी सरकारी सब्सिडी और नई तकनीकें समझाईं। टीम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी देव किशन सहरिया और कनिष्ठ सहायक जय किशन मीणा भी मौजूद थे।Aimamediajhalawar

2
482 views

Comment