logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरेली में उर्स में शामिल मौलाना की संदिग्ध मौत, निष्पक्ष जांच की मांग

बरेली। उर्स-ए-ताजुश्शरिया में शामिल होने आए मौलाना तौसीफ रज़ा मजहरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है घटना को लेकर परिजनों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश है वहीं मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है

बताया गया कि मौलाना तौसीफ रज़ा मजहरी, निवासी ठाकुरगंज जिला किशनगंज, बिहार 24 और 25 अप्रैल 2026 को बरेली में आयोजित उर्स में शामिल हुए थे। 26 अप्रैल को बरेली जंक्शन से यात्रा के दौरान कथित रूप से बरेली कैंट स्टेशन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ लूटपाट का प्रयास करते हुए मारपीट की

आरोप है कि घटना के दौरान मौलाना ने अपनी पत्नी को फोन कर पूरी जानकारी दी, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। बाद में उनकी लाश स्टेशन के पास बरामद हुई, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है

इस संबंध में भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री नाजिम अली ने मंडल रेल प्रबंधक DRM, इज्जतनगर मंडल को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है

ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार है
घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
संबंधित रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए
पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए
ट्रेनों के सभी डिब्बों में CCTV अनिवार्य कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए

इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है परिजन और स्थानीय लोग जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे है

1
24 views

Comment