मध्य प्रदेश में बिजली चोरी सूचना पर प्रोत्साहन राशि योजना
मध्य प्रदेश : बिजली चोरी की सूचना देने वाले सूचनाकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सूचनाकर्ता की पहचान और भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय और ऑनलाइन रखी गई है ताकि अधिक से अधिक लोग बिजली चोरी की घटनाओं की सूचना दे सकें।
सूचना देने के लिए portal.mpcz.in पर Informer Scheme के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है। अब तक 204 प्रकरणों में सफल सूचनाकर्ताओं को कुल 5.05 लाख रुपये सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। इस योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशन में लागू किया गया है।