सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, फतेहपुर पुलिस ने 3 डम्पर किए सीज_*सहारनपुर/समाचार*_रिपोर्ट राव शौकीन रावRao Digital India News
सहारनपुर जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में फतेहपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरे तीन ओवरलोड डम्परों को पकड़कर सीज कर दिया।
बताया जा रहा है कि एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध डम्परों को रोककर जांच की। इसके बाद वाहनों को तौल कांटे पर ले जाकर वजन कराया गया, जहां डम्परों में निर्धारित सीमा से अधिक खनन सामग्री भरी मिली।
पुलिस की जांच में अवैध खनन और ओवरलोडिंग का मामला सामने आने पर तीनों डम्परों को तत्काल थाने में सीज कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
फतेहपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों और ओवरलोड वाहनों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि जनपद में अवैध खनन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#Saharanpur #IllegalMining #FatehpurPolice #BreakingNews #RaoDigitalIndiaNews