श्योपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
श्योपुर: कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार अम्ब ने ढेगदा, कलारना, सलापुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीपीओ श्योपुर शहरी श्री नितिन मित्तल और प्रभारी सीडीपीओ कराहल श्रीमती सुषमा सोनी भी उपस्थित थे।
निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र कलारना-ए की कार्यकर्ता श्रीमती रूकमणी आदिवासी, सहायिका श्रीमती बर्फी बाई, कलारना-बी की सहायिका श्रीमती अश्वनी आदिवासी, कलारना-सी की सहायिका श्रीमती नीरू गुर्जर तथा ढेगदा-सी की सहायिका श्रीमती रामदुलारी जाटव की अनुपस्थिति पाई गई। इनके विरुद्ध पद से पृथक करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।