भिण्ड: कलेक्टर ने जनसुनवाई में 71 आवेदकों की समस्याएं सुनी
भिण्ड: मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 71 आवेदकों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने भी इस अवसर पर आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान भिण्ड की निवासी श्रीमती गिरजा देवी, पत्नी श्री शिव सिंह ने अपनी व्यथा बताई कि उनके पास रहने का कोई आसरा नहीं है और वे स्वेच्छा से वृद्धाश्रम जाना चाहती हैं। कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए वृद्धाश्रम में भर्ती की व्यवस्था की। सामाजिक न्याय विभाग ने भी उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचाने का प्रबंध किया। श्रीमती गिरजा देवी ने जिला प्रशासन के त्वरित निराकरण के प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।