मध्यप्रदेश में गर्भवती महिलाओं को 16,000 रुपये सहायता
मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण और देखभाल के लिए ₹16,000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। यह योजना मध्यप्रदेश के Directorate of Health Services, Department of Labour और Department Of Women Child Development द्वारा संचालित है।
मध्यप्रदेश सरकार की इस पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आर्थिक सहायता देना है जिससे उनकी और उनके बच्चे की सेहत सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री की इस योजना के माध्यम से महिलाओं को पोषण संबंधी जरूरी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।