बेसहारा लोगों तथा सैनिकों हेतु रक्त की व्यवस्था करना सराहनीय कार्य है :;राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा
बेसहारा लोगों तथा सैनिकों हेतु रक्त की व्यवस्था करना सराहनीय कार्य है :;राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा
अयोध्या
भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा के जन्मदिन पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करके बेसहारा लोगों की जान बचाने का संकल्प लिया
कार्यक्रम में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह पहुंचकर भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा को साल ओढाकर सम्मानित करते हुए जन्मदिन की बधाई दिया और केक काटा तथा रक्तदानियों का हौसला अफजाई किया। गोसाईगंज विधायक भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा की समाज सेवा,संघर्ष की सराहना करते हुए रक्तदान को पुनीत कार्य बताया। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा रक्तदान करके बेसहारा लोगों तथा सैनिकों हेतु रक्त की व्यवस्था करना सराहनीय कार्य है।
भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि रक्त के अभाव में किसी भी बेसहारा व्यक्ति की जान नहीं जाने देंगे 5 मई के अतिरिक्त भी जब भी किसी भी बेसहारा व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़े मुझसे संपर्क करें।
रंजीत कोरी ,राकेश कुमार पाल,रविंद्र कुमार मौर्य,अवधेश कुमार उर्फ राजेश वर्मा, भागीरथी वर्मा, घनश्याम वर्मा ,जगदीश प्रसाद यादव, सूर्यनाथ वर्मा ,राहुल वर्मा, उर्मिला निषाद,विपुल वर्मा, संतोष वर्मा, अमर कुमार पंकज कुमार, विवेक पटेल, विकास वर्मा,सरोज वर्मा ने रक्तदान किया
शंकरपाल पांडे,रवि शंकर पांडे मंशाराम वर्मा,सिद्धू भारती, रामबचन भारती, अमरजीत मौर्य, सहित कई दर्जन कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।