केंद्रीय विद्यालय के छात्र शौर्य प्रताप ने पुलिस अधीक्षक को हाथ से बनाया चित्र भेंट कर जीता दिल, IAS बनने की जताई इच्छा...
केंद्रीय विद्यालय के छात्र शौर्य प्रताप ने पुलिस अधीक्षक को हाथ से बनाया चित्र भेंट कर जीता दिल, IAS बनने की जताई इच्छा..
एटा: केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र शौर्य प्रताप सिंह (पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट) ने अपने हाथों से बनाया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलमारन जी का चित्र उन्हें उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर सदर विधायक श्री विपिन कुमार डेविड, एडवोकेट मोहम्मद इरफान (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, बसपा) और वरिष्ठ पत्रकार श्री निशांत शर्मा भी उपस्थित थे।
एसपी कार्यालय में चित्र भेंट करते हुए शौर्य ने सबका मन मोह लिया। डॉ. इलमारन ने उनकी चित्रकारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पूछा कि बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं? इस पर शौर्य प्रताप ने उत्तर दिया कि वह पढ़-लिखकर आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने इस होनहार बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना की और उसे मुबारकबाद दी।