logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानवता की मिसाल: SSB जवानों ने बचाई महिला की जान

सिद्धार्थनगर | 05 मई 2026
सिद्धार्थनगर में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने एक बार फिर मानवता और तत्परता का अद्भुत उदाहरण पेश किया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को जवानों ने बिना समय गंवाए अपनी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
मिली जानकारी के अनुसार, एक दंपत्ति सिद्धार्थनगर से जोगिया की ओर एक शादी समारोह में जा रहा था। रास्ते में अचानक महिला को चक्कर आ गया और वह चलती मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर में गहरी चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गई।
घटना SSB 43वीं वाहिनी मुख्यालय के गेट के पास की है, जहां तैनात सतर्क जवानों ने तुरंत स्थिति को समझा और बिना देरी किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
जवानों ने न सिर्फ प्राथमिक उपचार दिया बल्कि तत्काल अपनी एम्बुलेंस से महिला को जिला चिकित्सालय, सिद्धार्थनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
इस सराहनीय कार्य से SSB के जवानों ने साबित कर दिया कि वे सिर्फ देश की सीमाओं के रक्षक ही नहीं, बल्कि आम जनता के सच्चे सेवक भी हैं।
इस घटना ने एक बार फिर सशस्त्र सीमा बल की सकारात्मक छवि को मजबूत किया है और समाज में भरोसा बढ़ाया है।

3
1137 views

Comment