logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक साल से मौत का गड्ढा: PWD की लापरवाही से गुनीर गांव की सड़क बनी हादसों का इंतजार

फतेहपुर जनपद के मलवा विकास खंड के गुनीर गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। गांव की मुख्य सड़क पर पिछले लगभग एक वर्ष से बना बड़ा और खतरनाक गड्ढा लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। यह गड्ढा किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक बेखबर बना हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, किसान और वाहन चालक शामिल हैं। बरसात के दिनों में गड्ढा पानी से भर जाता है, जिससे उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय उदासीनता से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर समस्या के समाधान की मांग की है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के संबंधित जेई विनीत ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार, विशेष रूप से सड़क अवसंरचना को लेकर Nitin Gadkari के नेतृत्व में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि सड़कें बेहतर और सुरक्षित बन सकें। बावजूद इसके, जमीनी स्तर पर कुछ अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।

7
2289 views

Comment