logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुड़गावां-अलवर 248ए राजमार्ग के चौड़ीकरण का 480 करोड़ का प्रोजेक्ट 10 हजार पेड़ों की कटाई की मंजूरी ना मिलने से अटका है

गुरुग्राम-अलवर फोर लेन मार्ग का काम अटका, 10 हजार पेड़ों की कटाई बनी बाधा
गुरुग्राम-अलवर 248ए राजमार्ग के चौड़ीकरण का 480 करोड़ का प्रोजेक्ट 10 हजार पेड़ों की कटाई की मंजूरी न मिलने से अटका है। सितंबर 2025 तक पूरा होने वाला ...और पढ़ें
गुरुग्राम-अलवर 248ए राजमार्ग के चौड़ीकरण का 480 करोड़ का प्रोजेक्ट 10 हजार पेड़ों की कटाई की मंजूरी न मिलने से अटका है। इमेज एआई
नूंह। गुरूग्राम-अलवर 248 ए राजमार्ग के चौड़ीकरण मामले में 10 हजार पेड़ अभी भी बाधक बने हुए है। 49 किमी एरिया में सफेदा के इन पेड़ों की कटाई के लिए अभी तक स्वीकृति मिली है। इसलिए पेड़ों की कटाई का कार्य शुरू तक नहीं हो पाया है। जिससे दो वर्ष में पूरे होने वाले 480 करोड के प्रोजेक्ट कोे लेकर समय पर पूरा हाेने को लेकर अभी संशय बना हुआ है।

सितंबर 2025 में जिले के इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी की गई थी। लेकिन धीमी कार्रवाई के कारण सात माह बीत जाने के बाद भी कार्य पटरी पर नहीं आ सका है। जबकि एक माह पहले 27 मार्च को कार्य करने के लिए वर्क आर्ड तक जारी कर दिए गए थे।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वर्षों बाद मार्ग के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ था, प्रशासन को इस बारे में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ताकि खूनी मार्ग कहे जाने वाले इस मार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी आ सके।

बता दें कि गुरूग्राम-अलवर मार्ग की नूंह से राजस्थान बार्डर तक मुंडाका तक की लंबाई 49 किमी है। यहां पर मार्ग संकरा है। इसको फोर लेन बनाने के लिए एक दशक से मांग चली आ रही है। यह मार्ग नूंह से सोहना तक पहले ही फोर लेन किया हुआ है।

nuh bypass gurugramalwar highway 248a traffic relief plan
गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर तीन बाईपास की योजना, तैयार हो रही डीपीआर; सड़क हादसों में आएगी कमी

gurugramalwar highway 248a bypass nuh traffic relief plan
नूंह के 'खूनी रोड' का अंत नजदीक, तीन बाईपास और फोर-लेन चौड़ीकरण के लिए 550 करोड़ स्वीकृत

लेकिन 49 किमी एरिया को फोर लेन करने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की तरफ से 480 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। जिसमें खेडला, गाेहाना, आकेडा पुलिस चौकी, बडकली चौक, अल आफिया अस्पताल मांडी खेडा, फिरोजपुर झिरका में बाई पास जंक्शन बनाने का प्रपोजल है। तथा फिलहाल 8.5 मीटर मार्ग को चौडाकर 17 मीटर किया जाना है।

कुल मिलाकर 10 मीटर चौडा किया जाना है, जिसमें बीच में डेढ मीटर का डिवाइडर होगा। लेकिन इस मार्ग के चौड़ीकरण में फिलहाल सबसे बड़ी बाधार वन विभाग के सड़क दोनों और लगे पेड़ बने हुए है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की तरफ से काटे जाने वाले पेड़ो के स्थान पर नए पेड लगाने के लिए लगभग 45 एकड़ भूमि वन विभाग के नाम करा दी गई है।

इस कार्य को पूरा करने का कांटेक्ट केसीसी कंप्ट्रेक्शन कंपनी को सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग ने सभी प्रक्रिया पूरा करके बीते 27 मार्च को कार्य शुुरू करने के लिए वर्क आर्डर तक दे दिए गए। लेकिन पहले ही देरी से चल रहे कार्य में कोई तेजी नहीं दिखाई दे रही है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 49 किमी एरिया के दोनों और नूंह से लेकर मुंडाका बार्डर तक लगभग 10 हजार पेड़ों की कटाई नहीं हो पाई है।

हालांकि लोक निर्माण विभाग की तरफ से वन विभाग को पेड़ाें को काटने की लिए पत्राचार भी किया हुआ है। अभी तक वन विभाग की तरफ से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पया है। जानकारों का कहना है कि अगर यह मार्ग फोर लेने बनता है तो न केवल यहां पर आए दिन होने वाले हादसों में कमी आएगी, बल्कि राजस्थान , दिल्ली व गुरूग्राम के लिए आवाजाही शुगम होगी।

विदित रहे कि इस मार्ग को फोर लेन बनाने की मांग पिछले एक दशक से चली आ रही है। क्षेत्र के लोगों ने कई बार पदयात्राएं तक मार्ग बनाने के लिए की थीं।

पेड़ों की कटाई के लिए विभाग की तरफ से लिखा हुआ है। जिसकी जल्द ही स्वीकृति प्रदान होगी। वहीं बड़ा काम होने की वजह से एजेंसी अपना व्यवस्था कर रही है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। कार्य को पूरा करने के लिए दो वर्ष की अवधि दी गई है। विभाग को पूरी उम्मीद है कि तय समय में कार्य संपन्न करा लिया जाएगा।
- तपेश कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग नूंह

1
0 views

Comment