logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गगल एयरपोर्ट एरोसिटी परियोजना: प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा और दरों के पुनर्निर्धारण की मांग सीएम के समक्ष उठी

कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित एरोसिटी परियोजना के प्रभावितों को उचित मुआवजा देने का मामला सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठा है। साथ ही मुआवजा दरों को पुनर्निर्धारण करने की मांग भी रखी गई है।
इसी को लेकर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर इन दोनों मांगों को प्रमुखता के साथ उनके समक्ष रखा है।
जानकारी के अनुसार केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार 5 मई 2026 को सीएम सुक्खू से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सीएम को गगल एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित एरोसिटी परियोजना पर चर्चा की। साथ ही जानकारी दी कि इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

32
1007 views

Comment