logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला कलेक्टर ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण गुणवत्ताऔरसमयबद्धतापरदियाजोर

*जिला कलेक्टर ने विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर*

खैरथल / हीरालाल भूरानी
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने मंगलवार को जिले में चल रहे विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
जिला कलेक्टर ने हरसौली स्थित LC-86 PR पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और आमजन को राहत मिलेगी। साथ ही कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इसके पश्चात कलेक्टर ने खैरथल से MDR 318 शेखपुर वाया बघेरी मार्ग के वाइडनिंग एवं स्ट्रेटनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क की चौड़ाई और सीधाई के कार्य में तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और यातायात सुरक्षित बने।
जिला कलेक्टर ने विजय मंदिर, घाटला, पडिसल, खैरथल हरसौली MDR-198 सड़क के वाइडनिंग एवं स्ट्रेटनिंग कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान वे टेस्टिंग लैब पहुंचे, जहां निर्माण सामग्री के सैंपल की मौके पर जांच की। उन्होंने सैंपल टेस्टिंग प्रक्रिया को देखा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने MDR-318 सड़क निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण किया, जहां मौके पर ही निर्माण सामग्री के सैंपल लिए गए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान खैरथल बायपास (MDR-25 किशनगढ़ बासखैरथलकोटपुतली मार्ग) के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बाईपास बनने से शहर में यातायात दबाव कम होगा और आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखें।

0
35 views

Comment