logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज (तिर्वा)कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन को मजबूती देने के लिए सक्रिय अभियान

ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज (तिर्वा)

कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन को मजबूती देने के लिए सक्रिय अभियान तेज कर दिया है। दिनांक 05 मई 2026 को सेक्टर औसेर के अंतर्गत बूथ संख्या 437 व 438 की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करसाह गांव में आयोजित की गई।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी की पूर्व की चार बार की सरकारों में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं और उन्हें सदस्यता भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित नेताओं ने नीला झंडा, हाथी निशान के संदेश को आगे बढ़ाते हुए पार्टी की पहचान को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह दोहरे ने कहा कि पार्टी लगातार बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है, जिससे आने वाले समय में बेहतर राजनीतिक परिणाम सामने आएंगे। वहींअजीत सिंह आजाद जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 27 की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में

बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद

कुमारी मायावती जिंदाबाद

आकाश आनंद जिंदाबाद

के नारों के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

रिपोर्ट: अमित कुमार, AIMA Media कन्नौज

31
6016 views

Comment