**सिरौली मेन चौराहे पर बिना वर्दी चालान काटते अर्जित कुमार दरोगा जी*
रिपोर्ट राहुल पाल
लोकेशन सिरौली बरेली
सिरौली के मेन चौराहे से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहाँ थाना सिरौली में तैनात एक दरोगा जी बिना वर्दी के रोव छाड़ते हुए और चालान काटते हुए नजर आए। नियमों के मुताबिक पुलिसकर्मी बिना वर्दी के किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकता। अब देखना ये होगा कि इस मामले में विभाग क्या कार्रवाई करता है।
ये मामला सिरौली के सबसे व्यस्त मेन चौराहे का है।करीब शाम 7 बजे का फोटो है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बिना पुलिस वर्दी के सड़क पर खड़ा है। हाथ में मोबाइल है। गाड़ियों को रोककर वो चालान काट रहा है।"हमने देखा कि सिविल ड्रेस में एक दरोगा जी गाड़ियाँ को रोक रहें है। पूछा तो बोला मैं दरोगा हूँ। लेकिन वर्दी नहीं थी। चालान भी काट रहे ये तो नियम के खिलाफ है।"
नियम साफ है। पुलिस रेगुलेशन के अनुसार कोई भी पुलिसकर्मी बिना वर्दी के ड्यूटी पर नहीं रह सकता। ना ही चालान काट सकता है। लेकिन ट्रैफिक चालान जैसी कार्रवाई के लिए वर्दी अनिवार्य है अब सवाल ये उठता है कि क्या ये वाकई में दरोगा थे? अगर थे तो बिना वर्दी के चालान क्यों काट रहे थे? और अगर नहीं थे, तो पुलिस की नाक के नीचे कोई फर्जी चालान काट रहा था। ये और भी गंभीर मामला है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पहली बार नहीं है। पहले भी इस चौराहे पर बिना वर्दी के लोग चालान काटते देखे गए हैं अब देखना ये होगा कि जांच में क्या निकलता है। क्या ये वाकई में दरोगा जी थे या कोई और? और अगर थे तो बिना वर्दी के चालान काटने का क्या कारण था? क्या ये विभाग की लापरवाही है या किसी और का खेल?