बरवाला में Defaulter लिखी बाइक पर 23,500 का चालान काटा गया
पंचकूला/बरवाला : पंचकूला पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखा है। बरवाला में सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में एक युवक की स्पलेंडर मोटरसाइकिल चेक की गई, जिस पर "Defaulter" लिखा था। चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं थे और बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने 23,500 रुपये का चालान किया और बाइक को जब्त कर बरवाला चौकी में रखा।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने युवाओं को चेतावनी दी कि वाहनों पर अनुचित शब्द लिखवाना कानून का उल्लंघन है और इससे समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से यातायात नियमों का पालन करने और जागरूक रहने का आग्रह किया। पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों को भी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और नियमों का पालन करने की सलाह दी है।