logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केंद्र मुख्य शिक्षक सनहूं भीम सिंह राणा हुए सेवा निवृत

(मनिंदर सिंह खुण्डियां) खंड थुरल के अंतर्गत केंद्र पाठशाला सनहूं , अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ खुंडियां की सेवा निवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन उनके पैतृक गांव महादेव में 1 मई 2026 को मनाया गया। इनकी उपलब्धियों में यह तीन बार राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खुंडियां के अध्यक्ष रहे, अंडर 12 बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं में केंद्र स्तर से ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर तक खो खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, कोच और कन्वीनर रहे।। इनके द्वारा प्रशिक्षित बच्चे विभिन्न खेलों में जिला व राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। शिक्षा विभाग में 34 वर्ष 2 महीने की लंबी सेवाओं के बाद केंद्र मुख्य शिक्षक के पद से केंद्र पाठशाला सनहूं से सेवानिवृत हुए। शिक्षा खंड खुंडियां को खुलवाने में इनका अहम योगदान था,एस एम सी महादेव ने भी उनकी कार्यशैली, उच्च कोटि के व्यक्तित्व की सराहना की।राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी व जिला कार्यकारिणी के के प्रधान कुलदीप पठानिया महासचिव दिनेश राणा, खंड अध्यक्ष संग्राम सिंह कोटला, महेंद्र जमवाल अध्यक्ष थुरल प्रधान नूरपुर, जिला उप प्रधान करनैल राणा व मनोहर सिंह, खंड खुंडिया से उपाध्यक्ष अंकज डोगरा सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष रितु राम, राज्य संचारक सुरजीत कुमार, स्टेज सैक्ट्री अजवीर सिंह व सेवा निवृत शिक्षकअधिकारियों ने भारी संख्यां में भाग लिया। भीम सिंह राणा जी ने बताया कि, मैं शिक्षा और शिक्षक हितों के लिए तमाम जीवन प्रयासरत रहूंगा, जब भी मेरी जरूरत होगी मैं निस्वार्थ भाव, शुरुआत है मेरे लिए। जय राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ।

13
13109 views

Comment