logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला: भाजपा ने मेयर श्यामलाल बंसल को दिया जोरदार समर्थन

पंचकूला: पंचकूला नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल के समर्थन में सेक्टर 20 की जीएच 79 सोसाइटी में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इस सभा का आयोजन प्रसिद्ध समाजसेवी दिनेश बंसल ने किया, जिसमें सैकड़ों निवासी उपस्थित थे। इस मौके पर मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल, वार्ड 14 के भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल, शिवालिक डेवलपमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवी सहित कई बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मौजूद थे।

श्यामलाल बंसल ने निवासियों से 10 मई को होने वाले पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। उन्होंने मतदान केंद्र तक मतदाताओं को पहुंचाने पर जोर दिया और कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के तहत पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा सरकार बनने पर भी बधाई दी। वार्ड 14 के पार्षद प्रत्याशी राकेश गोयल ने भी भाजपा के समर्थन का आह्वान करते हुए सेक्टर 20 की डिस्पेंसरी के अपग्रेडेशन और जलभराव की समस्या के समाधान का वादा किया।

9
241 views

Comment