logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जबलपुर: गोसलपुर में ट्रैक्टर और बस की भीषण टक्कर, 39 घायल

जबलपुर: गोसलपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर आज सुबह करीब 10:15 बजे ट्रैक्टर (MP 20 AC 0372) और बस (MP 20 PA 9849) की क्रॉसिंग के दौरान भीषण सड़क हादसा हुआ। इस टक्कर में दोनों वाहन पलट गए जिससे बस में सवार 39 यात्री घायल हो गए।

घायलों में से 21 को सिहोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 18 घायलों का इलाज गोसलपुर में जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और नेशनल हाईवे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे के कारणों की जांच अभी जारी है।

0
81 views

Comment