हरदोई : 77 करोड़ की फोरलेन सड़क परियोजना का शिलान्यास
हरदोई : खेतुई बालाजी मंदिर के निकट ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर 77 करोड़ रुपये की फोरलेन सड़क परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने इस सड़क का शिलान्यास किया, जो खेतुई बालाजी मंदिर से पिहानी चुंगी तक फैलेगी। इस परियोजना से शहर के भीतरी व्यस्त इलाकों में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इसमें आधुनिक डिवाइडर और फुटपाथ का निर्माण भी शामिल है, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य पीके वर्मा, अहिरोरी ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, बावन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, सुरसा ब्लॉक प्रमुख धनंजय मिश्रा, पूर्व प्रधान महेंद्र पाल सिंह और राजीव सिंह टेनी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने इसे शहर के विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला कदम बताया। सांसद जय प्रकाश रावत के बयान पर नितिन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य शासन की योजनाओं को हरदोई तक पहुंचाना है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और विपक्षी दलों पर भी टिप्पणियाँ कीं।