पुराने कार्यों पर लग रही हाजिरी, नाली का नहीं है कोई नामो-निशान फिर भी लग रहा हाजरी
पुराने कार्यों पर लग रही हाजिरी, नाली का नहीं है कोई नामो-निशान फिर भी लग रहा हाजरी
महराजगंज। विकास खंड मिठौरा विकास कार्यों में अनियमितताओं का एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत पिपरा नारायण में पिपरहिया पोखरी के जीर्णोद्धार कार्य और पुल से दक्षिण मुजहना बुजुर्ग सिवान तक चौड़ी नाली खुदाई कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कि जिन कार्यों को नया दिखाकर हाजिरी लगाई जा रही है, उनमें से पोखरी का कार्य पहले ही कराया जा चुका है, जबकि नाली निर्माण का जमीनी स्तर पर कोई नामो-निशान नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार कि पिपरहिया पोखरी में पहले से ही कार्य हुआ था, लेकिन अब उसी पुराने कार्य पर दोबारा मजदूरों की हाजिरी लगाकर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुल से दक्षिण मुजहना बुजुर्ग सिवान तक चौड़ी नाली खुदाई कार्य कागजों में तो दिखाया जा रहा है, लेकिन मौके पर नाली का कोई अस्तित्व नजर नहीं आ रहा है।
कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर रोक लगाना मुश्किल होगा।
इस संबंध में मिठौरा ए.पी.एम. का कहना है जांच कर अवश्य कार्रवाई होगी