logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंकज उदास का जन्म दिवस 17 मई को मनाया जाएगा

बुरहानपुर : पद्म भूषण एवं पद श्री विश्व प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उदास जी का जन्म दिवस 17 मई 2026 मंगलवार को मनाया जाएगा। यह जिले में पहली बार है जब किसी गजल गायक कलाकार का जन्म दिवस पूरे जिले के गौरव के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी संस्था उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, सचिव रवि पांडे और प्रदीप जोशी को सौंपी गई है।

अध्यक्ष विलास गोसावी ने बताया कि पंकज उदास ने गजल गायकी के क्षेत्र में अपना नाम विश्वभर में रोशन किया है। "चिट्ठी न कोई संदेश" एवं "चिट्ठी आई है वतन से, आहिस्ता चल" जैसी कई मशहूर गजलें उनकी विशेष पहचान हैं। संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी द्वारा यह जन्म दिवस मनाया जाएगा, जिसके लिए सप्ताह में दो बार प्रैक्टिस की जाएगी। यह कार्यक्रम 17 मई को शाम 6 बजे से 9 बजे तक संगीत साधना संस्था कार्यालय, शिकारपुरा, बुरहानपुर में आयोजित किया जाएगा।

13
630 views

Comment