अरुण जोशी जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ की सरकार से मांग|
अरुण जोशी जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ की सरकार से मांग|
प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को वेतन के लिए सरकार ने अभी तक एडवाइजरी जारी नहीं की
मई में वेतन भुगतान में खड़ी हो सकती है समस्या|
हरियाणा प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के सामने एक बार फिर वेतन भुगतान को लेकर संकट के बादल मंडराने लगे हैं| भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष अरुण जोशी ने सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करते हुए का है कि प्रदेश सरकार ने अब तक अप्रैल माह के वेतन के भुगतान के लिए कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है |ऐसा पहली बार नहीं है कि समय पर वेतन को लेकर स्थिति स्पष्ट बनी हुई है लेकिन इस बार मामला और भी गंभीर है क्योंकि मई माह में वेतन जारी करने की प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा निर्देश अभी तक एचआरडी विभाग द्वारा जारी नहीं किए गए हैं |
अरुण जोशी ने कहा कि हर महीने की तरह इस बार भी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि समय रहते भी HRD विभाग द्वारा पत्र जारी कर दिए जाएंगे ताकि वेतन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके| उन्होंने कहा कि वेतन में देरी से कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक नुकसान होता है| बच्चों की फीस, गृह ऋण की किस्त ,दैनिक खर्च, चिकित्सा आदि सभी प्रभावित होते हैं |यदि सरकार ने तुरंत एडवाइजरी जारी नहीं की तो आने वाले दिनों में कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त होगा |भारतीय मजदूर संघ प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा|
अरुण जोशी ने कहा कि अप्रैल माह के वेतन के लिए तुरंत एडवाइजरी जारी की जाए| वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो यह सुनिश्चित किया जाए |कर्मचारी और उनके परिवारों को आर्थिक असुविधा से बचाया जाए |समय पर वेतन न मिलने की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए |उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं मुख्य सचिव हरियाणा से आग्रह किया कि मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और एचआरडी विभाग को दिशा निर्देश दें कि बिना और देरी के अप्रैल माह के वेतन के लिए एडवाइजरी जारी की जाए|