logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किशनगढ़ कॉलोनी में जलभराव से ग्रामीणों को मिली राहत, प्रधान प्रतिनिधि की तत्परता आई काम

बिहारीगढ़/समाचार
किशनगढ़ कॉलोनी (थापुल रोड) में कल हुई तेज बारिश के बाद गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नालियों में कूड़ा-कचरा फंसने के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई और गंदा पानी सड़कों पर फैल गया।
इससे जहां आवागमन प्रभावित हुआ, वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया। स्थानीय निवासियों अंकुर शर्मा और अमित धीमान ने समस्या की जानकारी पत्रकार कुलदीप सिंह को दी, जिसके बाद मामला ग्राम पंचायत तक पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुबोध कुमार और वार्ड नंबर 1 के पंचायत सदस्य नावेज अली मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का निरीक्षण कर तत्काल सफाई टीम को सक्रिय किया।
नालियों की सफाई के बाद जल निकासी बहाल कर दी गई और क्षेत्र में जमा गंदा पानी हटाया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई।
सुबोध कुमार, प्रधान प्रतिनिधि
ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और मांग की कि बरसात के मौसम में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न हो।

16
6248 views

Comment