logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ | बिहारीगढ़-हसनावाला मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों में रोषगड्ढों में दफन हुआ विकास, 20 वर्षों से बदहाल बिहारीगढ़

हसनावाला मार्ग
बिहारीगढ़ से घेर कर्मा, घेर कलीराम और हसनावाला होते हुए भगवानपुर (उत्तराखंड) को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले करीब 20 वर्षों से बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2005 में लोक निर्माण विभाग हरिद्वार द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसके बाद आज तक मरम्मत नहीं हुई।
सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं और डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। हल्की बारिश में सड़क तालाब बन जाती है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जो रोजाना इसी रास्ते से होकर स्कूल जाते हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सड़क के तत्काल पुनर्निर्माण की मांग की है।
रिपोर्टर: Rao Shokeen
Rao Digital India News

12
3443 views

Comment