हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर दिए गए बयान का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है।
हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर दिए गए बयान का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। ऐसे में भजनलाल के बड़े बेटे और पंचकूला से कांग्रेस विधायक चौधरी चंद्रमोहन ने कड़ा रुख अपनाते हुए रेखा शर्मा के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का दावा और आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।