मऊ: देवकली देवलास बाजार में नहीं मिलती मांसाहारी वस्तुएं
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ मुख्यालय से 34 किलोमीटर दूर स्थित देवकली देवलास बाजार में किसी भी प्रकार का मीट, मछली, अंडा व शराब उपलब्ध नहीं है। स्थानीय निवासी त्रिलोकी नाथ मिश्र ने बताया कि इस बाजार में किसी जीव की हत्या नहीं की जाती और इन वस्तुओं की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है।
त्रिलोकी नाथ मिश्र ने कहा कि यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और स्थानीय लोग इसे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं, जिससे यह बाजार अन्य बाजारों से अलग है।