logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर बोलेनई टीम न्याय व्यवस्था को देगी मजबूती और नई दिशा

खतौली (मुजफ्फरनगर)। तहसील सभागार में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन खतौली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्साह और गरिमा का विशेष माहौल देखने को मिला, जहां अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चन्द, महासचिव सत्यप्रकाश सैनी सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर (राज्य मंत्री, ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जानसठ बार संघ अध्यक्ष प्रमोद शर्मा कामरेड, महासचिव दीपेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में उपजिलाधिकारी डॉ. ललित मिश्रा, तहसीलदार अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी रुपाली राव, नायब तहसीलदार राजीव त्यागी सहित अन्य अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन राजवीर सिंह ने कुशलतापूर्वक किया। मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अध्यक्ष सुभाष चन्द को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जबकि महासचिव सत्यप्रकाश सैनी को जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी द्वारा शपथ दिलाई गई। कोषाध्यक्ष अनामिका शर्मा को क्षेत्राधिकारी रुपाली राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवाब सिंह को उपजिलाधिकारी डॉ. ललित मिश्रा ने शपथ दिलाई।उपाध्यक्ष पद (10 वर्ष) पर गंगा शरण और मुकेश शर्मा को एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह ने, जबकि उपाध्यक्ष (8 वर्ष) पर हरिनिवास और अशोक सैनी को प्रमोद शर्मा कामरेड ने शपथ दिलाई। सहसचिव पद पर रेखा देवी, युगांक मित्तल और विनीत कुमार गौतम को महासचिव दीपेश गुप्ता द्वारा शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ सदस्यों में राजवीर सिंह और सचिन कुमार आर्य को क्षेत्राधिकारी रुपाली राव, जबकि अमित त्यागी, शाकिर अहमद, विपिन कुमार और विकास कुमार को तहसीलदार अरविंद कुमार ने शपथ दिलाई। कनिष्ठ सदस्यों में रवि कुमार, पंकज कुमार और अजय राठी को अभिषेक चौधरी ने, जबकि तरुण मोघा, अभिषेक भड़ाना, अमन कुमार और अंकुश कुमार को जानसठ बार संघ के पूर्व अध्यक्ष शशि सैनी द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने बार संघ के वार्षिक चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी और मोहम्मद अरशद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। शपथ ग्रहण के बाद अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष, महासचिव और अन्य सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई। नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने कार्यकाल में न केवल बार एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, बल्कि न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और जनविश्वास से परिपूर्ण बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चन्द ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरे उतरेंगे और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। वहीं महासचिव सत्यप्रकाश सैनी ने भी अधिवक्ताओं के सहयोग और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष नवीन उपाध्याय, पूर्व महासचिव प्रदीप कुमार, जगदीश आर्य, शकुंतला देवी, सरदार जितेंद्र सिंह, अशोक अहलावत, राजेंद्र सैनी, राजेश कुमार, दिमाग सिंह, राजगृही यादव, लाल सिंह, जितेंद्र त्यागी, जगबीर सिंह, सुनील कुमार, रतन सिंह, सुबोध ठाकुर, सावन कुमार, योगेश खारी, राम रोशन दास, सुमित कुमार, अभिषेक गोयल, आकाश सैनी, हरेंद्र सिंह, निकुंज कुमार, मज़ाहिर काजी, सीता राम, कृष्ण कुमार, अंकित भारद्वाज, अनुज जैन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने नई कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की कामना की और विश्वास जताया कि यह टीम अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

1
66 views

Comment