आगरा के 79 वर्षीय डॉ. संतोष गोयल जांच के दायरे में
आगरा: एनडीए में पढ़ाने का दावा करने वाले 79 वर्षीय डॉ. संतोष गोयल अब जांच के दायरे में आ गए हैं। उन्होंने तीन साल तक आर्मी एजुकेशन कोर खडकवासला में पढ़ाने का दावा किया था। उनका एक वीडियो जिसमें वे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते नजर आए, जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अजय मिश्र ने बनाया था।
इसके बाद भारतीय सेना पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और सेना पुलिस ने नगला पदी के एक घर से डॉ. संतोष गोयल को अपने साथ ले लिया। वर्तमान में उनका इलाज मिलिट्री के अस्पताल में चल रहा है।