logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्वविद्यालय में शोधोन्मुख वातावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं-कुलपति प्रो. सुदेश

खानपुर कलां,5 मई।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के एम.एस.एम. इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद की अंतिम वर्ष की दो छात्रा , कुमारी एकता बांगड़ और कुमारी अंजली वर्मा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा संचालित स्पार्क 4.0 कार्यक्रम के अंतर्गत अपने शोध प्रस्ताव के चयन में सफलता प्राप्त की है।संस्थान के प्राचार्य डॉ. ए.पी. नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पार्क कार्यक्रम केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद की एक पहल है, जिसका उद्देश्य स्नातक विद्यार्थियों में शोध के प्रति रुचि विकसित करना और उन्हें शोध का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।कुमारी एकता बांगड़ा, डॉ. ममता रानी के मार्गदर्शन में प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम का देह प्रकृति के साथ संबंध विषय पर शोध करेंगी, जबकि कुमारी अंजली वर्मा, डॉ. वीना हिमांशु शर्मा के निर्देशन में इयरफोन के अत्यधिक उपयोग के कारण श्रवण शक्ति पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का अध्ययन करेंगी।शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने और चयनित होने पर प्रत्येक छात्रा को 50,000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने इस उपलब्धि पर प्राचार्य, छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में शोधोन्मुख वातावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी शोध एवं नवाचार से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहेगा।इस अवसर पर डॉ. जी.के. पंडा एवं डॉ. दीपमाला यादव भी उपस्थित रहे।फोटो कैप्शन :- छात्राओं को शुभकामनाएं देते कुलपति प्रो सुदेश।

1
2856 views

Comment