बनेठा पुलिस करेगी कांस्टेबल भागचन्द सैनी हत्या मामले का खुलासा
टोंक: बनेठा के कांस्टेबल भागचन्द सैनी की हत्या का मामला चर्चा में है। 3 मई को सुबह ककोड़-रूपवास मार्ग पर खेत में कांस्टेबल भागचन्द सैनी की रक्त रंजित लाश मिली थी।
बनेठा पुलिस आज सुबह 11 बजे पुलिस थाना बनेठा में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करेगी। पुलिस की इस प्रेस कांफ्रेस में मामले की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।