24 घंटे में हत्या का खुलासा, 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी अभिरक्षा में
सिद्धार्थनगर | थाना मोहाना क्षेत्र
थाना मोहाना पुलिस ने शानदार कार्य करते हुए हत्या की एक सनसनीखेज घटना का महज़ 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 बाल अपचारीगण को अभिरक्षा में लिया गया है।
यह कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश,
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देशन
तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौर्यान (IPS) के पर्यवेक्षण में
थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 04 मई 2026 को पुलिस टीम ने
मोहाना पुल के पास अमरूद के बाग से
आरोपियों को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
वजीर अहमद पुत्र जलाल मोहम्मद, निवासी मधुबनी टोला जिगनिहवा, थाना मोहाना
अन्य:
3 बाल अपचारीगण (अभिरक्षा में)
बरामदगी:
हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का टेढ़ा डंडा (आलाकत्ल)
सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर
माननीय न्यायालय भेजा गया।
पुलिस टीम:
थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह सहित पूरी टीम ने सराहनीय कार्य किया।