logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मतगणना केंद्र के बाहर TMC और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

भवानीपुर में मतगणना के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। मतगणना केंद्र के बाहर TMC और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक ने देखते ही देखते बड़ा हंगामा का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले बहस हुई, फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ ही देर में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई जगहों पर कुर्सियां और बैरिकेड्स टूटे नजर आए, जिससे हिंसा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

6
264 views

Comment