मिल्लत जूनियर कॉलेज का 98.30% शानदार नतीजा, 58 छात्र सफल
मिल्लत जूनियर कॉलेज का शानदार 98.30% नतीजा
जलगांव : (एजाज़ गुलाब शाह)
इंटरनेट पर घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम के अनुसार शहर के मेहरूण स्थित मिल्लत जूनियर कॉलेज ने इस वर्ष 98.30% का उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है कुल 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 58 विद्यार्थी सफल रहे परिणाम में 5 विद्यार्थियों ने विशेष प्रावीण्य (डिस्टिंक्शन), 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 29 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की कॉलेज की टॉपर्स सूची इस प्रकार रही:
महेक तरन्नूम सलीम शाह ने 81.50% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, शेख शिफा कौसर जावेद (80.00%) और सीकलगर सनोबर सलीम (80.00%) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया , शाह सरवत जहां अब्दुल वहिद (79.00%) तृतीय स्थान पर रही, शाह शमीमा खातून मुहम्मद शरीफ (77.50%) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, जबकि हुमैरा बी शेख फरीद (74.67%) पंचम स्थान पर रहीं विद्यार्थियों की इस सफलता के उपलक्ष्य में कॉलेज में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर शीर्ष पांच विद्यार्थियों उनके अभिभावको प्राचार्य और शिक्षको का मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मुहम्मद रफीक शाह, सहसचिव सय्यद आबिद अली, खजिनदार शेख अयाजुद्दीन, प्राचार्य हफीज मन्यार, पूर्व पर्यवेक्षक सय्यद रफीक पटवे, सुमय्या शाह, शेख ज़य्यान अहमद, फरहाना मैडम तथा विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे मिल्लत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुहम्मद रफीक शाह और सभी ट्रस्टियों ने प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस सफलता पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.