logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खीरी बांकेगंज में बेमौसम बारिश और आंधी ने मचाई भारी तबाही

खीरी बांकेगंज: विकास खण्ड बांकेगंज क्षेत्र में रविवार की रात अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण ग्रामीणों की झुग्गी-झोपड़ियां पूरी तरह ध्वस्त हो गईं, जिससे कई गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। प्रभावित परिवार प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग कर रहे हैं।



आंधी का आम की फसल पर भी गंभीर असर पड़ा है। आम की फसल पकने की अवस्था में थी, लेकिन तेज हवाओं के कारण बड़ी संख्या में कच्चे आम पेड़ों से टूटकर गिर गए, जिससे पैदावार में भारी गिरावट होने का खतरा है। इसके अलावा, आंधी-तूफान में कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल टूटकर गिर पड़े, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से आपूर्ति पुनः बहाल की।

31
1657 views

Comment