मास्टर राजीव बत्रा बने कृष्ण कृपा सेवा मंच पलवल के प्रधान
पलवल: कृष्ण कृपा सेवा मंच की 3 मई 2026 को संरक्षक नरेश गांधी के कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें मंच के प्रधान पद पर मास्टर राजीव बत्रा को सर्वसहमति से नियुक्त किया गया। नरेश गांधी ने राजीव बत्रा का नाम प्रस्तावित किया और सभी सदस्यों ने उनका समर्थन किया। राजीव बत्रा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए मंच के कार्यों को उनकी राय के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक में 14 मई को पलवल के रुझानी गुरुद्वारे में गीता मनीषी श्री ज्ञानानंद महाराज जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, 15 मई को करनाल में होने वाले जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए कृष्ण कृपा मंच के सदस्य बसों से रवाना होंगे। इस अवसर पर नरेश गांधी, सुभाष गांधी, महेश गांधी, राजीव बत्रा, प्रवीण ग्रोवर, मंजीत डावर, kd गौतम, संजय बत्रा, प्रमोद मालिक, राजेश पबड़ेजा, राज कुमार बत्रा, उमेश अरोड़ा, मंगल, मनीष आहुजा, कृष्ण कुमार छाबड़ा, बंटी गांधी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।